रायबरेली : जमीनी विवाद में लाठी डंडों से पीटकर हुई थी योगेंद्र की हत्या, एक गिरफ्तार, तीन फरार
अमृत विचार, रायबरेली । खेत में धान की नर्सरी की रखवाली करने गए किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि इस हत्याकांड में शामिल तीन अन्य लोग अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हत्याकांड के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है।
ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के गांव टेरी मनिया टीकर गांव निवासी योगेंद्र सिंह का शव उनके खेत में बरामद हुआ था। वह रात में खेत में धान की नर्सरी की रखवाली करने गए थे। उनकी हत्या लाठी-डंडों से पीटकर की गई थी। पुलिस ने इस संबंध में गांव के शत्रुघन सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि शत्रुघन सिंह का मृतक से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण उसने अपने भाई, बेटे और भतीजे के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीटकर उनकी हत्या की है। इस हत्याकांड में शामिल उनके भाई सुरेश बहादुर सिंह, भतीजा छोटे भान सिंह और बेटा वीरेंद्र सिंह अभी फरार हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बंदे को भी बरामद किया है, हत्याकांड में गिरफ्तार शत्रुघन सिंह को गुरुवार को जेल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें - बाराबंकी : मेंथा की टंकी फटने से किसान झुलसा, डॉक्टरों ने प्रारम्भिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रेफर
