प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले - PM मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में बज रहा भाजपा का डंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डिप्टी सीएम ने किया कई करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

प्रयागराज, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को संगमनगरी पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पहुंचने पर डिप्टी सीएम का महापौर गणेश केसरवानी, अवधेशचंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।  11 बजकर 30 मिनट के करीब वह परेड मैदान पहुंचे। जहां ग्राम विकास से जुड़े 342 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए आगामी चुनाव की हुंकार भी भरी। 

ग्राम्य विकास से संबंधित सभी योजनाओं का लोकार्पण डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बटन दबाकर किया । इससे पहले मंच पर मौजूद उप मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, एमएलसी, महापौर समेत तमाम  नेताओं का बूके से स्वागत व अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में 41 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण करने के बाद ग्राम्य विकास पर आधारित ग्राम्या नाम पुस्तक उप मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। उन्होंने बताया कि 14 हजार लाभार्थियों के आवास तैयार हो गए हैं। इन्हें आवास की चाबी सौंपी गई। उप मुख्यमंत्री प्रतीकात्मक रूप से 50 लाभार्थियों को मंच पर चाबी सौंपी। इसके अलावा बीसी सखी समेत अन्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं 33 महिलाओं को भी सम्मानित किया। साथ ही समूहों के खाते में अलग-अलग योजना के अंतर्गत पैसा ट्रांसफर किया। इस मौके पर अच्छा काम करने वाले ग्राम प्रधान एवं सचिव भी सम्मानित किया गया। 
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भाजपा का डंका बज रहा है। 2019 में कई पार्टियों ने मोदी के खिलाफ एकजुट होकर प्रचार किया था, लेकिन वह मोदी लहर में तिनके की तरह उड़ गए। यह सारी विपक्षी पार्टियां फिर एकजुट होने लगी हैं। जनता के दम पर पार्टी लोकसभा चुनाव में फिर बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकारी योजनाओं उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना,किसान सम्मान निधि, आवास योजना और जनधन योजना का लाभ सभी को बिना भेदभाव के दिया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा बंपर जीत दर्ज करेगी। प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर प्रत्याशियों की विजय होगी। जिस तरह से 2019 के चुनाव में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंपर जीत दर्ज की थी। उसी तरह 2024 में भी पार्टी रिकॉर्ड बनाएगी। 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा बंपर जीत दर्ज करेगी। प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर प्रत्याशियों की विजय होगी। जिस तरह से 2019 के चुनाव में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंपर जीत हासिल करेगी। कार्यक्रम में करीब 15 हजार लाभार्थियों तथा अन्य लोगों के शामिल हुए। भीषण गर्मी में आयोजित इस कार्यक्रम में पर्याप्त तैयारियां पंडाल में की गई थी। गर्मी से बचाव के विशेष इंतजाम किया गया था। जर्मन हैंगर से पंडाल बनाया गया था। कूलर, मिस्ट फैन आदि लगाए गए थे। ऐहतियात के तौर पर भारी फोर्स व चिकित्सकों की टीम भी मौके पर तैनात रही।

ये भी पढ़ें -भारत जितना किसी देश में सुरक्षित नहीं है मुस्लिम : शाहनवाज हुसैन

संबंधित समाचार