UP में सपा को बड़ा झटका, मुलायम के करीबी सीपी राय कांग्रेस में शामिल
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की मौजूदगी में मुलायम सिंह यादव के करीबी पूर्व राज्यमंत्री व समाजवादी चिंतक चंद्र प्रकाश राय ने समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली। उनके अलावा पूर्व भाजपा विधायक राकेश राठौर ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर सीपी राय ने कहा कि मैं पिछले तीन साल से सपा के लिए काम नहीं कर रहा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कड़ा संघर्ष कर रहे हैं और इस संघर्ष में अब मैं भी शामिल हूँ।
देश की बुरी स्थिति और उसके खिलाफ अकेले लड़ रहे है राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी इसलिए इस युद्ध में हिस्सदारी करने के लिएं कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है ।
— Dr C P Rai (@cprai) June 8, 2023
आज 2,30 बजे लखनऊ में काग्रेस पार्टी के दफ्तर में मैं कांग्रेस में शामिल होऊगा
ये भी पढ़ें -भारत जितना किसी देश में सुरक्षित नहीं है मुस्लिम : शाहनवाज हुसैन
