अयोध्या: नौका विहार को निकले राम सीता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। भादो माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और उनकी सहगामिनी माता सीता नौका विहार के लिए निकली। ऐतिहासिक कनक भवन परिसर स्थित जानकी बाग के झील में विग्रह ने नौका विहार किया। बताया गया कि पारंपरिक रूप से प्रत्येक वर्ष भादो माह के शुक्ल पक्ष की …

अयोध्या, अमृत विचार। भादो माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और उनकी सहगामिनी माता सीता नौका विहार के लिए निकली। ऐतिहासिक कनक भवन परिसर स्थित जानकी बाग के झील में विग्रह ने नौका विहार किया।
बताया गया कि पारंपरिक रूप से प्रत्येक वर्ष भादो माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कनक बिहारी जू सरकार के विग्रह की पारंपरिक नौका विहार की झांकी सजाई जाती है। कई दशकों से चली आ रही धर्म नगरी अयोध्या के ऐतिहासिक मंदिरों में शुमार श्री कनक भवन मंदिर के जानकी बाग प्रांगण में इस वर्ष भी नौका विहार की मनमोहक झांकी सजाई गई।

संबंधित समाचार