संभल: क्षेत्र में छुट्टा गोवंश का आतंक, सांड के हमले में व्यक्ति की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बबराला, अमृत विचार। गुन्नौर क्षेत्र में बबराला की साप्ताहिक बाजार में सांड के हमले में घायल व्यक्ति जिंदगी की जंग हार गया। अलीगढ़ मेडिकल कालेज से दिल्ली से ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

गुन्नौर के मोहल्ला सराय निवासी 45 वर्षीय विजयपाल 30 मई को बबराला की साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने गया था। वहां सांड ने हमला करके उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल विजयपाल को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बुधवार को शाम हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया था। गुरुवार को सुबह दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही विजयपाल ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से पत्नी कमलेश का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उसे छह बच्चों की परवरिश की चिंता सताने लगी।

क्षेत्र में छुट्टा गोवंश का आतंक
संभल: गुन्नौर क्षेत्र में छुट्टा गोवंश का आतंक है। मुख्य मार्गों के अलावा शहर, कस्बों के गली-मोहल्लों में भी छुट्टा गोवंश घूमते रहते हैं। कई बार छुट्टा गोवंश हमला कर चुके हैं, इसीलिए लोगों में खौफ है। कई बार तो छुट्टा गोवंश को देखकर लोग रास्ते से गुजरने में भी परहेज करते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को छुट्टा गोवंश को संरक्षित कराने की मांग की है। 

यह भी पढ़ें- संभल: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, कई लोग घायल

संबंधित समाचार