रायबरेली: मासूम बेटी संग दवा लेने गई मां हुई लापता, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोखर, रायबरेली, अमृत विचार। मासूम संग दवा लेने गई मां लापता हो गई है। घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोज की। जिसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। उसके बाद पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के भोला का पुरवा मजरे कनोली निवासी गंगा प्रसाद की बेटी गरिमा का विवाह पांच साल पहले महराजगंज थाना क्षेत्र के पहरेमऊ निवासी जितेंद्र के साथ हुआ था। 

लेकिन पिछले छह माह से गरिमा अपनी बेटी पलक संग अपने माइके में रह रही थी। सोमवार को सुबह दस बजे के करीब गरिमा अपनी तीन साल की बेटी पलक को लेकर दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन नाते ,रिश्तेदारी पता लगाते रहे।

लेकिनजब उनका कहीं पता नहीं चला तो गरिमा के पिता ने थाने में इसकी सूचना दी। उपनिरीक्षक नितिन मलिक ने बताया कि पिता गंगा प्रसाद की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। मां और बेटी की तलाश जारी है। पति और पत्नी के मध्य आपसी तालमेल ठीक नहीं होने से गरिमा पुत्री पलक संग अपने पिता के घर में पिछले कई महीनों से रहती थी।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: एक दर्जन उपनिरीक्षकों के बदले गए कार्यक्षेत्र, पूर्व के दो स्थानातारण निरस्त

संबंधित समाचार