Kanpur News : लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में चलेगा अभियान, बिजली चोरी रोकने में नाकाम साबित हो रहा केस्को
कानपुर में बिजली चोरी रोकने में केस्को नाकाम साबित हो रहा।
कानपुर में बिजली चोरी रोकने में केस्को नाकाम साबित हो रहा। लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में केस्को का अभियान चलेगा।
कानपुर, अमृत विचार। आसमान से बरसती आग के बीच शहर में बिजली चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती होने से जहां उपभोक्ता परेशान होकर सबस्टेशन पहुंचकर शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। वही, दूरी तरफ कई लोग बिजली चोरी कर कारोबार करने में लगे हुए है। बिजली चोरी रोकने के लिए केस्को लाइन लॉस वाले क्षेत्रों को चिंहित कर अभियान चलाने की बात कह रहा है।
बिजली चोरी रोकने के लिए केस्को भूमिगत केबिल डालने का काम कर रहा है। इसके बावजूद बिजली चोरी की घटनाएं नहीं थम रही है। शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में करीब 20 प्रतिशत बिजली चोरी की जा रही है। शहर के कई जगहों पर लोग कटिया डालकर चोरी कर रहे हैं तो कहीं स्ट्रीट लाइट के तार से केबल जोड़कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे है।
इसके साथ ही शहर के कुछ इलाकों में मीटर बाईपास के मामले भी विभाग को देखने को मिले है। यहां तक कानपुरियों ने भूमिगत केबिल में भी जुगाड़ लगा लिया है। जिससे केस्को के अभियंता परेशान है। बिजली चोरी को रोकने के लिए केस्को की विजिलेंस टीम ने लाइन लॉस वाले इलाकों को चिंहित करने का फैसला लिया है। ताकि अभियान चलाकर घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकी जा सके।
वही, अप्रैल से लेकर अब तक कई क्षेत्रों को दौ सौ से अधिक बिजली चोरी के मामले मिल चुके है। टीम को ऐसे कई लोग भी मिले है, जो बिजली चोरी कर अपना कारोबार चला रहे थे। स्थिति यह है कि ओवरलोड के कारण 52 ट्रांसफार्मर तक फुंक चुके हैं। साथ ही कई फीडर में फाल्ट की समस्या आ रही है। विभाग इन फाल्ट की सबसे बड़ी वजह लाइन लॉस ही मानता है क्योंकि कनेक्शन की संख्या के आधार पर ही ट्रांसफार्मर लगाया जाता है।
केस-1
नौबस्ता थाना क्षेत्र के तुलसियापुरवा निवासी अंकित गौतम की फ्लोर मिल व अमृत मिनरल वाटर प्लांट के संचालन है। वह ट्रांसफार्मर से सीधे एक थ्री फेस चार कोर केबिल जोड़कर दोनों मिल व प्लांट चला रहे थे।
केस-2
किदवई नगर थाना क्षेत्र के जूही गाढ़ा निवासी राजवीर को प्रवर्तनदल द्वितीय टीम ने बिजली चोरी करते समय पकड़ा था। वह घरेलू मीटर की सर्विस केबिल को जोड़कर ओरओ प्लांट और पैकजिंग कर रहा था।
बिजली चोरी को रोकने के लिए टीम सतर्क है, अभियान चलाकर क्षेत्रों में बिजली चोरी करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोड से 52 ट्रांसफार्मर फुंक चुके है।- ललित कृष्ण, मीडिया प्रभारी केस्को
