लखनऊ: टेम्पो सवार महिलाओं से हाथपाई कर लूटे जेवरात, पीड़िता ने पीजीआई थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। टेम्पो से कमांड अस्पताल इलाज कराने जा रही दो महिलाओं से कुछ महिलाओं ने हाथापाई कर सोने-चांदी के गहने छीन लिए। इसके बाद आरोपित महिलाएं पीड़िता को धमकी देते हुए बीच रास्ते में उतर गई। हालांकि राहगीरों ने एक महिला को पकड़ लिया। जबकि अन्य फरार हो गई। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पीजीआई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 

वृन्दावन योजना की रहने वाली रीता देवी शुक्रवार सुबह 8:30 बजे चाची आशा देवी का इलाज कराने टेम्पो से कमांड अस्पताल जा रही थी। उनका आरोप है कि तेलीबाग बाजार में हनुमान मन्दिर के समीप चार महिलाएं टेम्पो में सवार हो गई। बैठने को लेकर आरोपित महिलाएं झगड़ने लगी। विरोध करने पर महिलाएं चलती टेम्पो में पीड़िता से हाथपाई करने लगी। 

आरोप है कि महिलाओं ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंस गले से सोने की चेन, पैरों से पायल और कान से सोने की बालियां छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित महिलाएं बीच रास्ते में महिलाएं टेम्पो से उतर गई। हालांकि मौजूद राहगीरों ने एक महिला को दबोच लिया। जबकि तीन महिलाएं फरार गई। 

इसके बाद पीड़िता ने पीजीआई थाने में लिखित शिकायत देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।  प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिला की पहचान किरन के रूप में हुई है। वह मूलरूप से गोंडा जनपद की रहने वाली है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: सुहागरात से पहले दुल्हन प्रेमी के साथ कर रही थी Video Call पर यह हरकत, अचानक पहुंचा दूल्हा तो उड़ गए होस, जानें फिर क्या हुआ

संबंधित समाचार