लखनऊ: पशुओं में गलाघोटू की आशंका, पशु पालन विभाग ने जारी की यह एडवाइजरी
लखनऊ, अमृत विचार। मौसम को देखते हुए पशुओं में गलाघोटू (एचएस) रोग की आशंका है। ऐसे में पशु पालन विभाग ने पशुओं का टीकाकरण कराने की एडवाइजरी जारी की है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार वर्मा ने बताया इस समय तापमान अधिक है। आगे बरसात का माैसम आएगा। इस बीच पशुओं में गलाघोटू रोग तेजी से फैलता है।
यह पेस्टेराला मल्टीकोडा जीवाणु संक्रामक होता है। इससे पशुओं की जान चली जाती है। बचाव के लिए मानसून से पहले से टीकाकरण करा लें। इसे पशु पालक नजरअंदाज न करें। टीकाकरण संबंधित पशु चिकित्सालय में नि:शुल्क किया जाता है।
गांव-गांव अभियान चलाकर भी टीके लगाएंगे। यह मुख्य रूप से भैंसों में होता है। पशुओं के खानपान का ध्यान दें। 50 ग्राम खनिज मिश्रण दें। हरा व सूखा चारा बराबर मिलाकर दें। दिन में चार बार ताजा पानी पिलाएं। सूखे, साफ व छाया में बांधे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: गोमती नगर में चला LDA का बुलडोजर, कब्जा मुक्त कराई 32 करोड़ की जमीन
