लखनऊ में शोहदों को नहीं है पुलिस का खौफ, छेड़खानी से तंग छात्रा ने कोचिंग जाना किया बंद, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अमृत विचार। चिनहट थानाक्षेत्र अन्तर्गत शोहदों के खौफ से एक छात्रा ने कोचिंग जाना छोड़ दिया। छात्रा का कहना है घर से निकले वक्त शोहदे उसका पीछा करते है और सरेराह अश्लील फब्तियां कस छेड़खानी करते हैं। इस सम्बन्ध में उसने चिनहट थाने में लिखित शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद छात्रा ने कोर्ट में अर्जी दायर की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार शोहदों के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

हरदासी खेड़ा गांव की रहने वाली युवती इंटरमीडिएट की छात्रा है। छात्रा का आरोप है कि  मडवा रसूलपुर निवासी आशीष, हरदासी खेडा के रहने वाले मोहित, डिगडिगा के लवकुश और गड़वा रसूलपुर के रहने वाले संजय ने उसका जीना दुश्वार कर दिया है। आरोपित आए दिन घर में घुसकर परिजनों को बेटी को अगवा करने की धमकी देते हैं।

पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी उसने आरोपितों के खिलाफ चिनहट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपितों को थाने से छोड़ दिया। छात्रा ने बताया कि आरोपित आए दिन उस पर ऐसिड फेंकने की धमकी भी देते हैं और कोचिंग जाते समय आरोपित सरेराह छेड़खानी करते हैं। शोहदों के डर से पीड़िता ने कोचिंग जाना छोड़ दिया।

इस सम्बन्ध में छात्रा के परिजनों ने चिनहट थाने में लिखित शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद छात्रा ने कोर्ट में अर्जी दायर की। कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को चिनहट पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। चिनहट थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक राव के मुताबिक, मामले की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: जरूरतमंदों को मिलेंगे आवास, बनेगी नई सूची

 

संबंधित समाचार