बरेली: मंडलीय जूनियर बॉक्सिंग की टीम चयनित
बरेली, अमृत विचार: स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को मंडलीय जूनियर बालक मुक्केबाजी का ट्रायल हुआ। शुरुआत में खिलाड़ियों के दस्तावेजों का निरीक्षण करने के बाद ट्रायल शुरू कराए गए। चयनित खिलाड़ियों में मो. रेहान, विमल, रौनक अरोरा, संदेश हलधर, सास्वत, कैफ रहे। इस दौरान आरएसओ जितेंद्र यादव, कोच हितेंद्र सिंह, मुकेश यादव, अक्षित कश्यप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - बरेली: स्प्रिंकलर और ड्रिप पद्धति अपनाकर खेती में बचाएं पानी
