पीलीभीत: बरेली हाईवे पर पुलिस ने रोकी कार तो निकले 1.15 करोड़ कैश..जानिए पूरा मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। वाहन चेकिंग के दौरान बरेली हाईवे पर रोकी गई एक कार से 1.15 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ तो सुनगढ़ी पुलिस भी दंग रह गई। कार सवार लोगों को सुनगढ़ी थाने लाकर पूछताछ चली। एसओजी टीम को भी पड़ताल में लगाया गया। कैश जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है।

 मामला शुक्रवार की रात का है। सुनगढ़ी पुलिस बरेली हाईवे पर टाइगर तिराहा पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कई वाहन रोके गए। एक कार को पुलिस ने रोका और चेक किया गया तो पुलिस भी दंग रह गई। कार से 01 करोड़ 15 लाख 50 हजार रुपये कैश मिला। कार सवार तीन लोग दिल्ली के रहने वाले थे।

पुलिस तीनों को लेकर सुनगढ़ी थाने गई और गहनता से पूछताछ चली। देर रात तक थाने में नोटों की गिनती चली। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी जगत सिंह ने बताया कि तीनों युवक दिल्ली के रहने वाले थे। वह पीलीभीत से वापस जा रहे थे। वह प्रापर्टी ब्रिकी की रकम बता रहे थे। मगर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। रकम को कब्जे में लेकर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। युवकों का नाम पता नोट कर छोड़ दिया गया है।

संबंधित समाचार