अयोध्या: मऊ शिवाला से बिछिया जाने वाली सड़क PWD और निगम के फेर में फंसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या/अमृत विचार। मऊ शिवाला से बिछिया को जाने वाली सड़क का निर्माण पीडब्लूडी और नगर निगम के फेर में ऐसी फंसी कि 16 माह बाद भी निर्माण नहीं पूरा हो सका। पीडब्लूडी ने जिस ठेकेदार को निर्माण की जिम्मेदारी दी थी वह तीन किलोमीटर तक गिट्टी बिछा गोल हो गया। नतीजा 20 हजार से अधिक की आबादी की आवाजाही गिट्टियों से भरी सड़क पर हो रही है। स्थानीय लोगों ने निर्माण पूरा करने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

बता दे कि मऊ शिवाला से बिछिया गांव की ओर जाने वाली इस सड़क का निर्माण 16 महीने पहले शुरू हुआ था। पहले तीन किलोमीटर के लिए काम शुरू हुआ तो उसी दौरान अधिसूचना के तहत क्षेत्र नगर निगम में शामिल हो गया। अधिसूचना जारी होते ही पीडब्ल्यूडी ने अपने हाथ पीछे खींच लिए और निर्माण ठप हो गया। हालांकि तकनीकी रूप से निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्लूडी की ही थी लेकिन विभाग ने नगर निगम की आड़ लेकर काम रोक दिया।

शिवनगर वार्ड के पार्षद शिवकुमार ने बताया कि ने बताया कि हम लोगों ने पीडब्लूडी को कई प्रार्थना पत्र दिए लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ। नगर निगम के निर्माण विभाग से जानकारी ली गई तो बताया गया अभी पीडब्लूडी से रोड हैंडओवर नहीं हुई है। इसके चलते सड़क निर्माण दो पाटों में फंसा हुआ है। अब फिर से कोशिश की जा रही है।

सचिन यादव, बलराम मौर्य, रविन्द्र यादव, पवन, कमलापति  रामबचन, अजय यादव, हनुमान मौर्या, संतोष कनौजिया, रतन, विनीत , राजेश यादव, राकेश शर्मा आदि ने बताया कि बीस हजार की आबादी वाले क्षेत्र के लोग इधर से आते जाते हैं। गिट्टी होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि गिट्टियों के कारण अब तक छह लोग बाइक से गिर कर घायल हो चुके हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल्दी ही निर्माण नहीं शुरू हुआ तो सब लोग आन्दोलन के लिए मजबूर होगें।

यह भी पढ़ें:-सुहागरात पर दुल्हन ने की ऐसी हरकत, जिसे देख पति को बुलानी पड़ी पुलिस, थाने पहुंचा नव दंपती, जानें फिर क्या हुआ

संबंधित समाचार