Mahoba : कानपुर सागर हाईवे पर कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत व दूसरी की जिंदगी और मौत से जूझ रही
महोबा में सड़क हादसे में एक की मौत।
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महोबा में सड़क हादसे में कार ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरी घायल हो गई।
महोबा, अमृत विचार। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में कस्बा श्रीनगर में कुल्लाई पहाडी के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन से शुक्रवार को घायल हुई दो महिला मजदूराें मे से एक महिला की मेडिकल कालेल झांसी ले जाते समय रात में मौत हो गई। जबकि दूसरी घायल महिला जीवन मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है। इस दुर्घटना से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।
श्रीनगर निवासी रामकुमारी 40 पत्नी कालीचरण, गोरीबाई 38 पत्नी गौरीशंकर कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में कस्बा श्रीनगर में कुल्लाई पहाडी के पास सडक किनारे मजदूरी का कार्य कर रही थी। तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन चालक ने दोनों महिला मजदूरों को शुक्रवार को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे दोनो महिलायें गम्भीर रूप से घायल हो गई थी।
राहगीरों और ग्रामीणो की मदद से दोनो महिला मजदूरों को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया था। लेकिन एक महिला मजदूर गोरीबाई पत्नी गौरीशंकर को गम्भीर हालत में मेडिकल कालेज झांसी ले जाते समय रास्ते में रात को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
भीषण गर्मी में बच्चो की परवरिश के लिये बुंदेलखण्ड में पुरूषो के आलावा महिलायें भी काम करके पतियों का हाथ बटाती है। खेती किसानी के समय महिलायें खेतो में बुवाई, मढाई से लेकर अन्य कृषि के कार्य करती है। जबकि पुरूष भी किसानी के साथ साथ मजदूरी भी करते है। महिलायें खेती किसानी का कार्य खत्म हो जाने पर मजदूरी करती है। जिसके चलते शुक्रवार को मजदूरी करते समय दो महिलायें चार पहिया वाहन की चपेट में आ गई। जिससे एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी का उपचार चल रहा है। मृतिका की मौत से गांव में गमगीन महौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- Mahoba: किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त को 20 साल की सजा, 22 हजार का जुर्माना भी लगाया
