बदायूं में वीडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर हुआ निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में शनिवार की शाम को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उघैती थाने के थानाध्यक्ष से राकेश चौहान नाम के एक व्यक्ति की बातचीत है। इंस्पेक्टर किसी की मदद के नाम पर रिश्वत मांगते नज़र आ रहे हैं। रिश्वत भी सीधे सीधे नहीं बल्कि बड़ी ही साहित्यिक भाषा में मांगी जा …

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में शनिवार की शाम को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उघैती थाने के थानाध्यक्ष से राकेश चौहान नाम के एक व्यक्ति की बातचीत है। इंस्पेक्टर किसी की मदद के नाम पर रिश्वत मांगते नज़र आ रहे हैं।

रिश्वत भी सीधे सीधे नहीं बल्कि बड़ी ही साहित्यिक भाषा में मांगी जा रही है। कभी डॉक्टरी भाषा मे समझा रहे हैं कि मर्ज सरकारी दवा से सहीं नहीं होगा इसके लिए प्राइवेट खर्चा उठाना पड़ेगा। इतना ही नहीं थानाध्यक्ष सामने वाले को यह भी समझा रहे है कि बस हां कर दो हम तो उसकी गर्दन काटकर दूसरी गर्दन भी लगा देंगे।हमारे पास सब इलाज है। अवैध तमंचा, अवैध शराब, अवैध अफीम जैसा कहोगे वैसा कर देंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज कहा कि शनिवार शाम को उघैती का थाने का एक वीडियो वायरल हुआ। जैसे ही यह मामला संज्ञान में आया तो एक बड़े अधिकारी से उसकी जांच कराई गई। जांच में वीडियो सही पाए जाने के बाद थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है और जांच बैठा दी गई है।

संबंधित समाचार