बरेली: युवती पर लगाया बेटी को ले जाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : किला क्षेत्र निवासी महिला ने नवाबगंज में नगर पालिका कार्यालय के सामने रहने वाली वर्षा व एक अन्य पर बेटी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर किला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़िता ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी को 9 जून को वर्षा अपने साथी के साथ ले गई है। पीड़िता के अनुसार उनकी बेटी घर में रखे 12 हजार रुपये, चांदी की पायल व सोने के कुंडल ले गई है। शिकायत पर किला पुलिस ने वर्षा व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें - बरेली: इस बार मोटे अनाज की खेती का लक्ष्य निर्धारित, धान का रकबा कम होने का अनुमान

संबंधित समाचार