मुरादाबाद : हर जिले में आयोजित होंगे व्यापारी सद्भावना सम्मेलन, किसान भी बनेंगे हिस्सा

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की बैठक

मुरादाबाद। हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक जौनपुर, प्रभारी सपा झारखण्ड, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सपा मोहम्मद अरशद खान ने रविवार को सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। हर जिले में व्यापारी सद्भावना सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें किसानों को भी जोड़ा जाएगा।

उन्होंने सर्किट हाउस में समाजवादी पार्टी, हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल, भारत किसान यूनियन के पदाधिकारियों से मुलाकात और बैठक की। कहा पार्टी के कार्यकर्ता पूरी लगन से पार्टी को मजबूत करें। आने वाला समय सपा का है। उन्होंने बताया कि  हर जिले में व्यापारी सदभावना सम्मलेन आयोजित किये जाएंगे। जिसमें व्यापारियों के साथ किसानो को भी जोड़ा जाएगा। छोटे व्यापारियों, घरेलू महिलाओं ,व्यापारियों को साथ लेकर सबको मजबूत करेंगे।  
क्योंकि ज़ब व्यापारी, किसान, महिलाओ का व्यापार मजबूत होगा तो आय के साधन बढ़ेंगे। ज़ब आय बढ़ेगी तभी तो व्यापारी टैक्स देगा। इसलिए हमें ऑनलाइन व्यापार पर प्रतिबंध की मांग करते हैं।  क्योंकि ऑनलाइन व्यापार मध्यम वर्ग के व्यापारी को खत्म कर रहा है।  

व्यापारियों का जीवन यापन संकट में है और वह सरकार की नीतियों से आये दिन कर्ज मे डूब कर आत्महत्या करने मजबूर हो रहें हैं। इसलिए हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल, भारत किसान यूनियन के बैनर तले छोटे व्यापारियों को मजबूत किया जाएगा। इसके बाद वह काशीपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मण्डल गुरमीत सिंह बेदी, प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष फिरासत हुसैन, मुमताज़ आलम, नाग भारती, सलाहउद्दीन मंसूरी, मोहम्मद कामिल, नजिश सोनी, मोहम्मद आदिल आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:- इमरान खान के खिलाफ दो-तीन सप्ताह में शुरू होगी कार्यवाही, पाकिस्तान के गृह मंत्री का बड़ा बयान

संबंधित समाचार