बस्ती: पेंशन बहाली को लेकर हुंकार रैली में हजारों की संख्या में लखनऊ जाएंगे कर्मचारी
बस्ती, अमृत विचार। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के आह्वान पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संघ भवन कार्यालय पर हुई। जिसमें 27 जून को लखनऊ के रेलवे स्टेडियम चारबाग में आयोजित होने वाले हुंकार रैली में भागीदारी की भूमिका पर विचार किया गया।
निर्णय लिया गया कि 27 जून की भोर में सभी विकास खण्डों से राज्य कर्मचारी दो-दो बसों से और बस्ती मुख्यालय से 5 बसो से हुंकार रैली के लिये रवाना होंगे। इसके अतिरिक्त चार पहिया निजी वाहनों से भी राज्य कर्मचारी रैली में पहुंचेंगे। तैयारी बैठक में पदाधिकारियों में दायित्व सौंपे गए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि सरकार जानबूझकर कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रही है।
कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जब तक पुरानी पेंशन योजना की बहाली कर समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता राज्य कर्मचारी चरणबद्ध ढंग से अपना आन्दोलन जारी रखेगा। जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि कर्मचारी इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। बैठक में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: बहू का भ्रूण हाथ में ले कर थाने पहुंची सास! भाजपा नेता की पिटाई से महिला की हुआ गर्भपात! जानें मामला
