अयोध्या: बिना किसी प्रस्ताव के निपट गई कामाख्या बोर्ड की पहली बैठक, विकास पर चर्चा और वायदों तक रही सीमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मवई, अयोध्या/अमृत विचार। नवसृजित नगर पंचायत माँ कामाख्या की पहली बैठक नगर अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विकास की प्राथमिकता देते हुए सभी वार्डों का बिना भेदभाव के पारदर्शी तरीके से विकास करने की बात नगर अध्यक्ष ने कही। 

हालांकि पहली बैठक में विकास या जलभराव आदि को लेकर भी कोई प्रस्ताव नहीं पारित किया गया। बैठक में चेयरमैन ने वार्ड के सभी सभासदों की समस्याओं को सुनकर उसका जल्द ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया।माँ कामाख्या नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला की उपस्थिति में बैठक की शुरुआत हुई। 

बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव मौजूद रहे। बैठक में सभी 15 सभासदों की उपस्थिति में चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ल ने कहा कि माँ कामाख्या नगर पंचायत मूलभूत ढांचे में विकास को अमलीजामा पहनाया जाएगा और बिना भेदभाव के पारदर्शी तरीके से गुणवत्तापूर्ण काम किए जाएंगे। 

मौजूद सभासदों ने नाली खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, आरसीसी सड़क व जल निकासी सहित अन्य कई विकास कार्यों के अपने प्रस्ताव रखें। सभासद राकेश यादव,रामावती, सोहन लाल, जमुना प्रसाद, अजीत प्रताप सिंह, राम लगन, केदार नाथ, जितेंद्र सिंह, तरवेज अहमद, सीतापति, ललित, राजवती, गीता देवी, यशफीना खातून व रेशमा यादव मौजूद रही। संचालन भाजपा नेता तेज तिवारी ने किया।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : हत्या के मामले में सपा ने उठाई कार्रवाई और मुआवजे की मांग

संबंधित समाचार