अयोध्या: स्थाई स्टैंड की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या/अमृत विचार। सोमवार को स्थाई रूप से स्टैंड की मांग को लेकर बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बार एसोसिएशन को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि सुरक्षा कारणों से वाहनों का प्रवेश कलेक्ट्रेट परिसर में वर्जित होने के बाद अधिवक्ताओं और वादकारियों के वाहन मुख्य मार्ग तथा संपर्क मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ खड़े कराए जाते हैं। जिला प्रशासन की ओर से वाहन स्टैंड के लिए ठेका तो दिया जाता है लेकिन कई वर्षों से स्थाई स्टैंड की व्यवस्था नहीं हो सकी है।

वर्तमान में कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे स्थित शहीद उद्यान के बगल एक मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण चल रहा है। सोमवार को बार एसोसिएशन में वाहन स्टैंड का मुद्दा सामने आने के बाद अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और बार एसोसिएशन अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने आ गए। मामले की जानकारी पर भारी तादाद मे पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लगभग 1 घंटे से ज्यादा समय तक अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी की।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष कालिका मिश्र का कहना है कि कई बार प्रशासन से स्थाई वाहन स्टैंड की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की जा चुकी है लेकिन प्रशासन इस दिशा में कोई सार्थक कार्रवाई करने में अभी तक असफल रहा है। इसी के चलते विरोध प्रदर्शन किया गया है। प्रशासन नगर स्थाई वाहन स्टैंड की व्यवस्था नहीं की तो अधिवक्ता मजबूर होकर अपने वाहन परिसर में लेकर जाने को बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें:- हरदोई जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर खान मुबारक की मौत, छोटा राजन के लिए करता था काम

संबंधित समाचार