गौतमबुद्ध नगर: लॉकडाउन में रेव पार्टी करने पर 11 विदेशी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्धनगर। ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने लाकडाउन के दौरान रेव पार्टी आयोजित करने पर 11 विदेशियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही छापा मारा और सभी को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, सूरजपुर कोतवाली को सूचना मिली की पैरामाउंट गोल्फ फारेस्ट हाउसिंग के पास यूपीएसआईडीसी के एक प्लाट में ये पार्टी आयोजित की …

गौतमबुद्धनगर। ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने लाकडाउन के दौरान रेव पार्टी आयोजित करने पर 11 विदेशियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही छापा मारा और सभी को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, सूरजपुर कोतवाली को सूचना मिली की पैरामाउंट गोल्फ फारेस्ट हाउसिंग के पास यूपीएसआईडीसी के एक प्लाट में ये पार्टी आयोजित की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा।

डीसीपी सेंट्रल हरीश चंद्र ने बताया, 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है जो कि अफ्रीकी मूल के हैं जिसमें 7 पुरुष और 4 युवतियां हैं। मौके से भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद हुआ है। वहीं 7 लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की गई हैं।

उन्होंने बताया, जिले में धारा 144 लगी हुई है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत किसी भी तरीके से एक स्थान पर लोगों को इकट्ठे होने की इजाजत नहीं है। इसी के तहत मुकदम्मा दर्ज कर लिया गया है, वहीं दूतावास को भी सूचित किया गया है।

संबंधित समाचार