बरेली: एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा की जनसभा आज, प्रभारी मंत्री आएंगे
बरेली, अमृत विचार। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाजपा महानगर की ओर से एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। इसमें जिला प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह आएंगे। सोमवार की दोपहर बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ जनसभा की तैयारी देखीं।
भाजपा मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने बताया कि एमबी इंटर कॉलेज में बरेली लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को विशाल जनसभा में बुलाया गया है। दोपहर बाद 3 बजे जनसभा शुरू होगी। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह रहेंगे। जनसभा की तैयारियां जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, अनिल सक्सेना एडवोकेट, गुलशन आनंद, जनसभा संयोजक सोमपाल शर्मा, प्रभु दयाल लोधी, शहर विधानसभा संयोजक विष्णु अग्रवाल, कैंट विधानसभा संयोजक सूर्यकांत मौर्य, अधीर सक्सेना, बंटी ठाकुर, राहुल साहू, अरुण कश्यप,अजय सक्सेना, अमरीश कठेरिया, विष्णु शर्मा आदि शामिल थे।
ये भी पढे़ं- बरेली: आईजीआरएस निस्तारण में जिले के 12 थाने अव्वल, पुलिसकर्मी सम्मानित
