एनआईए ने की श्रीनगर में हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता की संपत्ति कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मोहम्मद अकबर खांडे उर्फ अयाज अकबर की शहर के मलूरा इलाके में स्थित एक आवासीय संपत्ति मंगलवार को कुर्क कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने खांडे के एक कनाल तथा 10 मरला (8,160 वर्ग फुट) में बने घर और जमीन को कुर्क करने की घोषणा करते हुए वहां एक बोर्ड लगाया। एनआईए की दिल्ली स्थित अदालत द्वारा 31 मई को पारित एक आदेश के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें- हुर्रियत आतंकी फंडिंग मामल: NIA ने की कश्मीरी कारोबारी वटाली की 17 संपत्तियां जब्त

 

संबंधित समाचार