आगरा में हीटवेव से लोग बेहाल, बुखार और पेट दर्द के मरीज बढ़े
आगरा, अमृत विचार। यूपी में गर्मी का सितम चरम पर है। जिले में भी बेटी कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्म हवा के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों तक हीटवेव से गर्मी और बढ़ेगी। गौरतलब है कि सोमवार को यूपी में सबसे ज्यादा गर्मी के मामले में आगरा दूसरे नंबर पर था। कल पारा 43.8 डिग्री तक पहुँच गया था।
भीषण गर्मी पड़ने से अस्पतालों में बुखार और पेट दर्द के मरीज बढ़ गए हैं। मेडिकल कॉलेज समेत तकरीबन सभी सीएचसी पर पीड़ित इलाज करने के लिए आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है गर्मी से शरीर में पानी की कमी न होने दें। साथ ही ज़्यादा देर तक रखा हुआ खाना ना खाएं। बाहर निकलने से पहले धूप से बचाव का इंतजाम जरूर करें और अगर जरूरी ना हो तो घर से बाहर मत निकलें।
