बरेली: न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पिता, SSP से बोला- बेटे को दबंगों ने मार दिया जहर देकर
बरेली, अमृत विचार। एक युवक ने गांव के ही कुछ दबंग व प्रधान पर अपने बेटे को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अभी तक उनको गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस मामले में आज मृतक के पिता और मां एसएसपी के पास पहुंचीं और रो-रो कर अपने बेटे की मौत की बात बताई।
बता दें, थाना नवाबगंज क्षेत्र के चमरौआ निवासी अहिरवरन कुमार पुत्र रामप्रसाद का आरोप है कि उसके 15 वर्षीय बेटा अरुण कुमार 11 जून को अपनी चौपाल में भैसों को नहला रहा था, इस दौरान गांव के कुछ दबंगों ने उससे कुछ काम के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। आरोप है कि उसके बाद उसके बेटे को उन लोगों ने बुरी तरह से पीटा और जहरीला पदार्थ दे दिया।
किसी तरह वह अपने आपको उन लोगों के चंगुल से बचकर घर पर पहुंचा और अपनी मां को सारी बात बताई। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में लेकर गए , जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपियों का भाई अधिकारी होने के कारण रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपियों पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित पिता ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: दबंगों ने की शख्स के साथ मारपीट, घर में आग लगाने की कोशिश...SSP से शिकायत
