बरेली: दबंगों ने की शख्स के साथ मारपीट, घर में आग लगाने की कोशिश...SSP से शिकायत
बरेली, अमृत विचार। थाना बिथरी चैनपुर निवासी व्यक्ति ने वहीं के रहने वाले दबंगों पर उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने और घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। व्यक्ति ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। व्यक्ति ने मंगलवार को एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
थाना विथरी चैनपुर के हरूनगला निवासी प्रदीप ने बताया कि उसकी मौसी का वहीं की रहने वाली दुर्गा से विवाद चल रहा है, जिसके चलते थाना बिथरी चैनपुर में रिपोर्ट दर्ज है। रिपोर्ट दर्ज करने से बौखलाए दबंग कई बार प्रदीप और उस के परिवार को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। 12 जून को प्रदीप और उसका भाई किसी काम से बाजार आए हुए थे। बाजार में दबंगों ने प्रदीप और उसके भाई पर चाकू और डंडों से हमाल कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुकदमा वापस लेने और घर खाली करने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। दबंग अस्पताल में भी पहुंच गए और धमकी देने लगे कि अगर शिकायत की तो मुझे जान से मार देंगे। थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जब प्रदीप और उस का परिवार थाने में था तो पीछे से दबंगों ने उसके
यह भी पढ़ें- बरेली: दरोगा पर FIR कराने वाली महिला पर रिपोर्ट दर्ज, जानिए पूरा मामला
