बरेली: दरोगा पर FIR कराने वाली महिला पर रिपोर्ट दर्ज, जानिए पूरा मामला
बरेली,अमृत विचार। पीलीभीत के घुंघचई थाने के प्रभारी राजेन्द्र सिरोही के खिलाफ वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें करने का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला, उसकी बेटी और एक युवक के खिलाफ मुकदमा हुआ है। एसओ पर मुकदमा कराने वाली महिला पर आरोप है कि वह महिलाओं से दोस्ती कर उसे देह व्यापार के धंधे में उतारती है। आरोपी महिला और उसके साथी के खिलाफ बारादरी पुलिस भी एक शिकायत के मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
गौरतलब है कि बारादरी की रहने वाली एक महिला ने कैंट थाना क्षेत्र की एक युवती उसके भाई और पिता पर दुराचार, छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन करने की कोशिश करने का मामला बारादरी में दर्ज कराया था। बता दें कि इसी महिला ने कुछ दिन पहले ही पीलीभीत के घुंघचई थाने के प्रभारी राजेन्द्र सिरोही के खिलाफ वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें करने का भी मुकदमा दर्ज कराया था। जिस महिला उसके भाई और पिता पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उसी महिला ने कैंट थाने में महिला, उसकी बेटी और फतेहगंज के युवक पर एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि महिला ने उसे देह व्यापार के धंधे में उतारने का दबाव बना रही थी। जिसका विरोध करने पर आरोपी महिला ने झूठा आरोप लगाकर उसके और उसके भाई और पिता के खिलाफ बारादरी थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। इसी मामले में कैंट पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। इसके साथ ही आरोपित महिला के खिलाफ उसकी एक किराएदार ने भी एसएसपी से शिकायत की है कि आरोपित महिला ने तमंचे के बल पर उसका भी दुराचार कराया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: आदमखोर कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर फिर किया हमला, गंभीर रूप से घायल
