अमरोहा: मामूली कहासुनी में प्लंबर को गोली मारी, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

नौगांवा सादात/अमरोहा, अमृत विचार। मामूली कहासुनी के बीच युवक ने प्लंबर को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव सिरसा जट में किसान बाबू का परिवार रहता है। उनका बेटा उस्मान पेशे से प्लंबर है। सोमवार शाम उस्मान पाइपलाइन दुरुस्त करके घर आ रहा था। बताया जा रहा है घर से कुछ दूरी पर उसकी गांव निवासी शाकिर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि शाकिर ने उस्मान के पेट में गोली मार दी और मौके से भाग गया। 

गोली लगते ही उस्मान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उस्मान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद पांडे ने बताया कि घायल उस्मान के बहनोई शानू की तहरीर पर आरोपी शाकिर के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में बढ़ा भारत का मान- घनश्याम लोधी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

IND vs AFG ODI: 599 रुपये में इकाना में देखें भारत-अफगानिस्तान का लाइव मैच; 15 जून को नवाबों के शहर पहुंचेंगी दोनों टीमें
Uttarakhand News: नैनीताल में डीएम की बड़ी कार्रवाई, भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर कई भूखंड सरकार में निहित
पर्यावरण दिवस पर यूपी के जिलों में कार्यक्रम, सीएम योगी के जन्मदिन पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण
Aligarh News : अलीगढ़ में मुस्लिम समुदाय ने मनाया CM योगी का जन्मदिन, धर्मगुरु इफराहीम ने मांगी विशेष दुआ
Great Nicobar Project : ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर राहुल गांधी ने डॉक्यूमेंट्री रिलीज कर सरकार को घेरा, बोले-''रक्षा रणनीति से इसका कोई संबंध नहीं''