अयोध्या: जिले के 23 केन्द्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा देंगे नौ हजार 922 परीक्षार्थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परीक्षा कराने के लिए पर्यवेक्षक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस बल रहेगा तैनात

अयोध्या/अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में 15 जून को होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों के साथ बैठक हुई। विश्वविद्यालय की ओर से बीएड नोडल समन्वयक प्रो फारूख जमाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप शुचितापूर्ण परीक्षा कराई जानी है।

बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर सभी केन्द्रों को यथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर दिए गए है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के सात जनपदों में कुल 97 परीक्षा केन्द्र बनाये गए है। जिसमें 42 हजार 468 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं अयोध्या जनपद में 23 केन्द्र बनाये गये है। इन केन्द्रों पर 9 हजार 922 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

नकलविहीन परीक्षा के लिए 42 पर्यवेक्षक व 12 केन्द्र प्रतिनिधि जिला प्रशासन की ओर से तैनात किए गए है। इसके अलावा 23 स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। बैठक में बीएड प्रवेश परीक्षा की उपनोडल समन्वयक डाॅ सुनीता अवस्थी ने बताया कि सभी केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की गहन तलाशी के उपरांत ही प्रवेश दिया जाये।

इनके प्रवेश-पत्र एवं एक पहचान-पत्र के मिलान की बाद ही केन्द्र में प्रवेश होगा। सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि शासन की मंशानुरूप बीएड प्रवेश परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए हर केन्द्र पर एक सब इस्पेक्टर व पुलिस बल तैनात रहेगा।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: सरकारी आवास में महिला मित्र के साथ पांच दिन से रंगरेलियां मना रहा था जेई, पत्नी और साले ने जमकर धुना, देखें Video

संबंधित समाचार