Unnao में गंगा नहाने गए फूफा की डूबकर मौत, भतीजे की तलाश जारी, परिजनों में मचा कोहराम
उन्नाव में गंगा नहाने गए फूफा की डूबकर मौत।
उन्नाव में गंगा नहाने गए फूफा की डूबकर मौत। भतीजे की तलाश जारी है। वहीं, अजगैन में हुई दूसरी घटना में नहर में डूबकर युवक की मौत हो गई।
उन्नाव, अमृत विचार। बारासगवर थानांतर्गत गंगा नहाने गए फूफा और भतीजा गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद लोगों ने युवक को काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला। साथी उसे सीएचसी ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि लापता किशोर की तलाश जारी है। उधर अजगैन कोतवाली अंतर्गत दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। युवक की 17 दिन पूर्व शादी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया।
केस-1
बारासगवर थानांतर्गत सीताराम खेड़ा गांव निवासी राज किशोर (45) अपने साले कमलेश के बेटे आदर्श (14), गांव के ही राज किशोर, सत्यम व वीरेंद्र मंगलवार सुबह गंगानगर गांव के पास गंगा स्नान करने गए थे। नहाते समय अचानक राज किशोर और आदर्श के गहरे पानी पानी फंसकर में डूब गए। दोनों को पानी में डूबते देख साथियों ने शोर मचाया। जिसपर पहुंचे लोगो ने राजकिशोर को बाहर निकाल लिया और स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही भतीजे आदर्श की तलाश की जा रही है। एसओ बारासगवर राजपाल ने बताया कि गंगा में नहाने आए लोगों के डूबने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। एक के शव को बाहर निकाला गया है दूसरे की तलाश के लिए गोताखोरों मदद ली जा रही है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मचा गया।
केस-2
अजगैन कोतवाली के गांव मदनापुर में नरायपुर के पास नहर में गांव के अमित कुमार (24) पुत्र अमृतलाल अपने दो दोस्तो शाहिल निवासी कोट झलोतर औऱ नफीस मदनापुर के साथ नहाने के लिये गए थे। नहाते समय अमित का पैर फिसला और वो डूबने लगा।साथियों का शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसको बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते मे उसकी मौत हो गई। प पुलिस ने मौके पर पंहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्मट के लिये भेजा है।
17 दिन में ही उजड़ा पूनम का सुहाग
अमित की शादी मात्र 17 दिन पहले सोहरामऊ थाना अंतर्गत सहरावां की पूनम के साथ हुई थी। घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थी। पूनम के हांथ की मेंहदी भी नही छूटी पाई इससे पहले उसकी मांग उजड़ गई। पति की मौत की खबर सुन वह अचेत हो गई। वही अन्य परिजनो में भी कोहराम मचा है।
