बरेली: तेज धूप के साथ गर्म हवा कर रही परेशान, 19 के बाद बारिश का पूर्वानुमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जून में गर्मी का प्रकोप शुरू हो रहा है। धूप के साथ तेज और गर्म हवा से लोग परेशान हैं और घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। दिन के साथ रात में भी गर्मी हो रही है। पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में 15-17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चली।

पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि मानसून में देरी होने के चलते मौसम में गर्माहट और उमस ज्यादा है। दोपहर के समय चल रही हवाओं में गर्माहट है। पूर्वानुमान के अनुसार सप्ताह भर अधिकतम तापमान औसतन 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने की आंशका है। 19 जून के बाद से मानसून की रफ्तार में तेजी आने से हल्की से मध्यम बारिश और बादल छाए रहने के आसार हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: जरूरतमंदों की बचाएं जान, करें रक्तदान

 

संबंधित समाचार