बरेली: कटरी तिहरे हत्याकांड में पाठक बंधुओं समेत पांच की जमानत अर्जियां निरस्त
बरेली, अमृत विचार। कटरी तिहरे हत्याकांड में सुरेश तोमर गुट के आरोपी आगरा निवासी पाठक बंधुओं में सुभाष और वीरेंद्र पाठक, बदायूं निवासी ऋषिपाल, ओमवीर यादव और फरीदपुर निवासी रोहित सिंह समेत 5 की जमानत अर्जियां जिला जज विनोद कुमार ने खारिज कर दी। डीजीसी क्राइम सुनीति कुमार पाठक ने बताया कि खजांचीलाल शर्मा ने 11 जनवरी को थाना फरीदपुर में तहरीर देकर बताया कि वह परमवीर सिंह के फार्म हाउस पर मैनेजर का कार्य देखते हैं। फार्म हाउस में करीब 500 बीघा जमीन है।
रायपुर हंस के सुरेश पाल तोमर, सूरजपाल, आगरा के सुभाष और वीरेंद्र पाठक से जमीन के सीमांकन को लेकर परमवीर से विवाद चल रहा था। 11 जनवरी शाम 5 बजे सुरेश पाल तोमर साथियों के साथ फार्म हाउस पर आ धमका। आरोपियों ने ट्राली में गन्ना भर रहे सरदार देवेंद्र, परमेंद्र और सरदार सुरेंद्र पर हमला कर दिया। देवेंद्र सिंह, परमेंद्र सिंह व एक अन्य व्यक्ति मौके पर मृत अवस्था में पड़े थे। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। परमवीर, सुरेश समेत दोनों पक्षों से लगभग दो दर्जन लोग जेल में बंद हैं।
ये भी पढे़ं- बरेली: बिना भेदभाव हर वर्ग को सरकार की योजनाओं का मिला लाभ- अरविंद यादव
