बरेली: शराब पीने से मना किया तो पत्नी को मार दिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शराब पीने से मना किया तो शराबी युवक ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। महिला के भाई ने थाना हाफिजगंज में बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फतेहगंज पश्चिमी के टिटौली …

बरेली, अमृत विचार। शराब पीने से मना किया तो शराबी युवक ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। महिला के भाई ने थाना हाफिजगंज में बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

फतेहगंज पश्चिमी के टिटौली गांव निवासी जगन्नाथ ने बताया कि उसकी बहन प्रेमवती (35 वर्ष) का विवाह हाफिजगंज के खाई खेड़ा निवासी प्रेमपाल के साथ 12 वर्ष पहले हुआ था। बीते चार- पांच साल से प्रेमपाल शराब का आदी हो गया था। काम-धंधा छोड़कर वह शराब पीता रहता था, जिससे आए दिन घर में झगड़ा होता रहता था।

शनिवार को भी हमेशा की तरह प्रेमपाल शराब पीकर घर आया। प्रेमवती ने उससे शराब न पीने को कहा। इसी बात से प्रेमपाल नाराज हो गया और उसने जमकर पीटने के बाद गला दबाकर प्रेमवती की हत्या कर दी। इसके बाद वह भाग गया। इसकी जानकारी उसके भांजे ने फोन पर उनको दी। जगन्नाथ ने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो प्रेमवती का शव घर के अंदर पड़ा था। उसके गले और शरीर पर चोट के निशान थे। प्रेमपाल की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार