एटा: अदालत की चौखट पर पत्नी ने दनादन की पति पर चप्पलों की बौछार, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एटा, अमृत विचार। यूपी के एटा जिले में एक पत्नी ने अपने ही पति की पिटाई कर दी है। पत्नी ने पति को कोर्ट परिसर में चप्पलों से पीटा है। बताया जा रहा है कि पत्नी समझौता करना चाह रही थी, जबकि पति अदालत  के फैसल के हिसाब से कार्य करने को कहा रहा था। पति को बात मानता न देख पत्नी को गुस्सा आ गया। जिसके बाद उसने पति को पीट दिया।

दरअसल, मंगलवार को एटा जिले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला अपने ही पति को चप्पलों से पीटती नजर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सकरौली थानाक्षेत्र निवासी महिला नीरज का अपने पति गौरव से विवाद है। इस विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है।

कोर्ट में मंगलवार को तारीख थी। दोनों पति पत्नी अपने मुकदमे की पैरवी करने पहुंचे थे। इसी बीच महिला नीरज ने अपने पति से समझौता करने को कहा, लेकिन गौरव ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद आक्रोशित महिला ने अपने पति की चप्पलों से पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: सरकारी आवास में महिला मित्र के साथ पांच दिन से रंगरेलियां मना रहा था जेई, पत्नी और साले ने जमकर धुना, देखें Video  

संबंधित समाचार