Kanpur : जमीन के लालच में गला घोंटकर काटा था गुप्तांग, हत्या की इस वारदात को पढ़कर आपके खड़े हो जाएंगे रोगटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में जमीन के लालच में गला घोंटकर गुप्तांग काटा गया था।

कानपुर में जमीन के लालच में गला घोंटकर गुप्तांग काटा गया था। पुलिस की टीमें चचेरे भाइयों की तलाश कर रही।

कानपुर, अमृत विचार। साढ़ थानाक्षेत्र में जमीन के लालच में युवक का गला घोंटकर गुप्तांग काटा गया था। दो आरोपियों की सीडीआर रिपोर्ट में जमीन की बात सामने आई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है। बुआ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अधिकारियों के अनुसार इस हत्याकांड में भ्रमित करने के लिए युवक का गुप्तांग काटा गया था। ताकि पुलिस दूसरी दिशा में काम करे। 

थाना क्षेत्र के जसरा गांव निवासी बुआ ज्ञानवती नेघाटमपुर थाने में तहरीर देकर बताया था की बीते बुधवार शाम उनका भतीजा परमेंद्र अपने चाचा के लड़के पीयूषकांत के साथ घाटमपुर नगर निवासी लकड़ी के ठेकेदार के पास बांस के रुपये लेने गया था। देर रात तक जब परमेंद्र घर वापस नहीं लौटा तो उन्होंने फोन किया, जिस पर परमेंद्र ने गांव आने की बात बताई। दूसरे दिन दोपहर तक घर नहीं लौटा।

सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला की घाटमपुर के नोन नदी के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। युवक के गले पर निशान थे। पास में देशी शराब की बोतल, दो ग्लास और पानी का पाउच पड़ा था। युवक का गुप्तांग भी कटा था। शव पर चोट के निशान भी देखे गए थे। पास में खून से सना चाकू भी पुलिस को बरामद हुआ था। उन्होंने फोटो से मिलन किया तो युवक की शिनाख्त परमेंद्र के रूप में हुई थी। अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

घाटमपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला के अनुसार पुलिस ने जांच शुरू की तो घटना के दिन चचेरे भाइयों की लोकेशन घाटमपुर नगर में मिली थी। जिसके बाद दोनों के फोन नगर से लगभग 16 किलोमीटर दूर एक साथ बंद हुए थे। पुलिस ने दोनों के नंबरों की सीडीआर रिपोर्ट निकालवाई, तो पुलिस को पता चला की जमीन के लालच में चचेरे भाइयों ने युवक की हत्या की थी। पुलिस चचेरे भाइयों की तलाश मे लगाई गई है।

संबंधित समाचार