Farrukhabad News : बाग में फंदे पर लटके मिले दंपति, फरवरी 2023 में हुई थी शादी, महिला के भाई ने लगाए ये आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में बाग में दंपति के शव लटके मिले।

फर्रुखाबाद में संदिग्ध परिस्थितयों में बाग में फंदे पर दंपति के शव लटके मिले। फरवरी 2023 में शादी हुई थी। परिजनों में कोहराम मच गया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। घर से कुछ दूर स्थित बाग में शीशम के पेड़ की डाल पर रस्सी का फंदा बनाकर पति से संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। इसकी जानकारी पर सास के साथ बाग में पत्नी पहुंची। शव फंदे पर लटका देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ दूर दूसरे पेड़ पर पत्नी साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर उस पर लटक गई।

उसको लटका देखकर परिजनों ने आनन फोनन में फंदे से नीचे उतारा और सीएचसी कमालगंज लेकर गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर उसके मायके वाले लोहिया अस्पताल आए और शव देखकर रोने बिलखने लगे। भाई ने ससुरालीजनों पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है।  

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बेहटा राजेपुर टप्पामंडल निवासी अवनीश राजपूत के 22 वर्षीय पुत्र विकास उर्फ रितिक ने डीफार्मा किया था। वह शहर में मसेनी पर स्थित एक नर्सिंग होम में नौकरी करता था। उसकी 11 फरवरी 2023 को कन्नौज जिले के थाना तालग्राम क्षेत्र के गांव पिडारीखेरा निवासी सुधाराम की पुत्री  नेमा राजपूत के साथ शादी हुई थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। विकास की मां रेखा देवी के लीवर में सूजन है।

मंगलवार शाम को विकास ने मां को दवा दिलाई। रात करीब आठ बजे वह घर से बाहर चला गया। संदिग्ध परिस्थितियों में उसने घर से कुछ दूर स्थित एक बाग में शीशम के पेड़ की डाल पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। वहां से गुजर रहे पड़ोसी कन्हैयालाल ने विकास को फंदे पर लटका देखा तो उसने  विकास के ताऊ की बेटी नन्हीदेवी को घटना की जानकारी दी। मां रेखा देवी, पत्नी नेमा राजपूत परिवार के अन्य लोगों के साथ घटना स्थल पर पहुंची।

शव को लटका देखकर परिजन रोने बिलखने लगे। इसी बीच पत्नी नेमा राजपूत वहां से उठी और कुछ दूर खड़े दूसरे पेड़ की डाल पर साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई। विकास के चचेरे भाई अमन राजपूत ने भाभी को लटका देखा तो वह चिल्लाने लगा। परिजनों ने आनन फानन में नेमा को फंदे से नीचे उतारा और उसको सीएचसी कमालगंज गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजन उसको लोहिया अस्पताल लेकर गए, वहां डाक्टर ने महिला नेमा राजपूत को मृत घोषित कर दिया। महिला के मायके वालों को घटना की जानकारी दी गई। रात में उसके परिजन लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में पहुंच गए। शव को देखकर पिता, भाई और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दंपति के फांसी लगाने की जानकारी से गांव में भी हड़कंप मच गया। नेमा के भाई मनोहर ने ससुरालीजनों पर बहन की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। 

भाई ने डीएम एसपी से लगाई न्याय की गुहार

पति को फंदे पर लटका देखकर पत्नी के फांसी लगाने की जानकारी पर महिला के पिता सुधाराम, भाई मनोहर व अन्य परिजन लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचे। नेमा के भाई मनोहर ने बताया कि शादी के बाद से बहनोई व उसके परिजनों ने बहन का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। इस कारण आए दिन बहन से विवाद करते थे। बहनोई के फांसी लगाने के बाद ससुरालीजनों ने बहन की हत्या कर उसको फंदे पर लटका दिया।

इसी दौरान रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा लोहिया अस्पताल पहुंचे। उनकों देखकर महिला के भाई मनोजर डीएम व एसपी के पास गया और न्याय की गुहार लगाने लगा। उसने कहा कि बहन की हत्या कर दी गई है। डीएम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कराने और कार्रवाई करने का भरोसा दिया। 

चार बहनों के बीच में अकेला था विकास

अवनीश कुमार की चार पुत्रियों के बीच में अवनीश अकेला पुत्र था। अवनीश गुजरात में रहकर काम करते हैं। गांव में पत्नी व बच्चे रहते है। एकलौते पुत्र ने फांसी लगा कर जान दे दी। वहीं नेमा राजपूत दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी मां श्रीदेवी की मौत हो चुकी है।

संबंधित समाचार