Mahoba Accident: बस और पिकअप की भिंडत एक मौत, सात घायल अस्पताल में भर्ती, मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में बस और पिकअप की भिंडत एक मौत।

महोबा में बस और पिकअप की भिंडत में एक की मौत हो गई। हादसे में सात घायल हो गई है।

महोबा, अमृत विचार। कुलपहाड राठ रोड पर ग्राम नकरा के पास प्राईवेट बस और पिकअप में आमने सामने भिंडत हो जाने पर एक बालक की मौत हो गई। जबकि सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलो को यूपी 112 के पुलिसकर्मियो ने एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पनवाडी में भर्ती कराया। चार लोगो की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरो ने उन्हे जिला अस्पताल महोबा के रेफर कर दिया है। 

राजस्थान प्रान्त के धौलपुर से ईट भट्टा में काम करने वाले मजदूर पिकअप में सवार होकर वापिस आपने गांव पनवाडी आ रहे थे। तभी राठ महोबा मार्ग पर नकरा गांव के समीप जैसी ही पिकअप पहुंची तभी सामने से आ रही प्राईवेट बस और पिकअप में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे पिकअम में सवार पनवाडी कस्बे के चन्द्रपुरा निवासी घासीराम अहिरवार 60 पुत्र चन्नी अहिरवार, आशा 24 पत्नी घासीराम, रोहित 26 पुत्र चन्नी, अरविंद 22, उमेश 20, बहूरानी 21 पत्नी अरविंद निवासी गण पनवाडी घायल हो गये। जबकि पिकअप  सवार बर्षित रमित 7 की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
 
दुर्घटना इतनी जबरजस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड गये। दुर्घटना के बाद चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग दौड पडे और यूपी  112 को फोन कर पुलिस बुला ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को सीएचसी और जिला अस्पताल पहुंचया है। एसआई नरेश चन्द्र निगम और अपराध शाखा निरीक्षक देवेन्द्र मिश्रा ने घायलो की मदद की।

 

संबंधित समाचार