Unnao News : जाम देखने के लिए उतरी पुलिस, और फरार हो गया लव जिहाद का आरोपी, फिर हुआ ये सब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में बिहार पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुआ लव जिहाद का आरोपी।

उन्नाव में बिहार पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुआ लव जिहाद का आरोपी। बिहार प्रांत के भोजपुर जिले के नवादा थाना की पुलिस मध्य प्रदेश से पकड़कर बिहार ले जा रही थी।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के लखनऊ-कानपुर हाइवे पर सोहरामऊ थानांतर्गत पुलिस अभिरक्षा से लव जिहाद का आरोपी जाम का फायदा उठाकर फरार हो गया। बिहार प्रांत की पुलिस उसे शिवपुरी मध्य प्रदेश से पकड़ कर ले जा रही थी। रात में हाइवे पर लगे जाम को देखने पुलिस कर्मी नीचे उतरा तभी आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। बिहार पुलिस ने सोहरामऊ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 

बिहार प्रांत के भोजपुर जिले के नवादा पुलिस ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी से लव जिहाद के मामले में युवक को पकड़ कर लौट रही थी। मंगलवार सुबह लखनऊ-कानपुर हाइवे पर लगे जाम में गाड़ी फंसी होने से उसमें मौजूद एक पुलिस कर्मी जाम देखने के लिए उतर गया। मौका देख गाड़ी में मौजूद आरोपी अपूर्व बैरागी उर्फ दीपक सिंह पुत्र अधीर शाह निवासी पूर्वा विसुनपुर नादिया पश्चिम बंगाल भाग निकला था।

पुलिस के अनुसार उसके हथकड़ी भी लगी है। काफी दूर तक पीछा करने के बाद जब कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस कस्टडी से आरोपी के फरार होने की सूचना सोहरामऊ पुलिस दी गई। मौके पर पहुंची सोहरामऊ पुलिस कर्मियों ने भी काफी दूर तक गस्त किया। लेकिन फरार आरोपी का सुराग नहीं लगा। बिहार पुलिस कि ओर से दी गई तहरीर में पुलिस कर्मी सुरुचि कुमार ने बताया कि आरोपी उसे धक्का देकर भाग निकला। सोहरामऊ पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

संबंधित समाचार