प्रोटीन के लिए डाइट में शामिल करें ये पांच वेजिटेरियन सस्ती चीजें, वजन घटाने में भी मिलेगी मदद
Protein Sources For Vegetarians। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। प्रोटीन एक मैक्रोन्यूट्रिएंट है जो शरीर के लिए बिल्डिंग ब्लॉक के रूप में कार्य करता है। अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो आज ही हाई प्रोटीन डाइट शुरू दीजिए। यह आपके पेट को भरा रखता है और आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। प्रभावी वजन घटाने के अलावा प्रोटीन सेल्स ग्रोथ और रिकवरी में मदद करता है। वेजिटेरियन्स को अक्सर सही प्रोटीन स्रोत खोजने में कठिनाई होती है, हालांकि, कई प्रोटीन स्रोत आपकी डेली जरूरत को पूरा करने में आपकी सहायता कर सकते हैं।
प्रोटीन क्या है?
प्रोटीन एक मैक्रोन्यूट्रिएंट है जो शरीर के लिए बिल्डिंग ब्लॉक के रूप में कार्य करता है। यह बालों, हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरुरी है।
1. छोले
छोला प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत हैं। आप छोले को चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं या सलाद बनाकर खा सकते हैं। काबुली चने का सैंडविच पेट भरने वाला और पौष्टिक भी होता है। लगभग 43 ग्राम छोले में 4.1 ग्राम प्रोटीन होता है. सिर्फ प्रोटीन ही नहीं छोले आपको कई जरूरी पोषक तत्व प्रदान कर सकते हैं।
2. क्विनोआ
लगभग एक कप क्विनोआ में 8 ग्राम प्रोटीन और 5 ग्राम फाइबर होता है। ये प्रोटीन का प्लांट बेस्ड सोर्स है। आप क्विनोआ सलाद तैयार कर सकते हैं और यह आपको बहुत ज्यादा कैलोरी लेने से रोकेगा।
3. हरी मटर
हरी मटर प्रोटीन से भरपूर होती है। इसको अपनी डाइट में शामिल करने के कई तरीकों से आप वाकिफ होंगे। हरी मटर भी डाइट में अच्छी मात्रा में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन के और फोलेट शामिल कर सकते हैं।
4. चिया बीज
वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोग आमतौर पर चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। वजन घटाने के लिए चिया सीड्स एकदम सही हैं। ये छोटे बीज फाइबर और प्रोटीन से भरे होते हैं। ये दो पोषक तत्व आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं और आपके कैलोरी सेवन को कम करते हैं, जिससे आपका वजन कम करने में मदद मिलती है।
5. बादाम
बादाम सबसे ज्यादा खाए जाने वाले नट्स में से एक है। कई लोग अक्सर अपने दिन की शुरुआत कुछ भीगे हुए बादाम के साथ करते हैं। बादाम विटामिन ई, प्रोटीन, मैग्नीशियम और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप हर दिन एक मुट्ठी बादाम का सेवन करके अपने प्रोटीन सेवन और हार्ट हेल्थ को बढ़ावा दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें- लाइफस्टाइल में आपके हैं ये आदतें तो आज ही करें बदलाव, महिला-पुरुष को होगा बड़ा नुकसान!
