बरेली: सपा के पूर्व पार्षद प्रत्याशी पर महिला ने लगाया लूटपाट और मारपीट का आरोप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : सपा के पूर्व पार्षद प्रत्याशी दानिश हसन उर्फ राजा पर महिला ने 
घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। बारादरी के रोहली टोला निवासी महिला ने बताया कि गुरुवार को दानिश हसन अपने 15-20 साथियों के साथ घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। 

महिला का कहना है कि सपा नेता उससे कहा कि मै लल्ला गद्दी का आदमी हूं और जैसे अतीक अहमद की पत्नी साईस्ता भागी वैसे ही तुझे भगाऊंगा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नही‍ं की है।

ये भी पढ़ें - बरेली: हिंदी भाषा एवं संप्रेषण पाठ्यक्रम जल्द ही स्वयं पोर्टल पर

संबंधित समाचार