बरेली: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मामला थाना मीरगंज क्षेत्र का है। जहां बाजार से घर जाते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटनास्थल से वाहन चालक फरार हो गया है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम महरौली निवासी राजेश गंगवार अपने साथी सुभाष के साथ बाजार से सब्जी लेकर घर वापस आ रहा था। उसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों ही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटनास्थल से वाहन चालक फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- बरेली में दुर्लभ बच्ची का जन्म, शरीर का रंग सफेद...फटी हुई त्वचा...निकले हुए थे दांत

संबंधित समाचार