देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 36 लाख के पार, 64,500 ने तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के रविवार देर रात तक संक्रमण के 74 हजार से अधिक नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 36 लाख के पार 36.13 लाख से अधिक हो गया जबकि 875 कोरोना मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 64,500 से अधिक हो गई। वायरस के बढ़ते कहर …

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के रविवार देर रात तक संक्रमण के 74 हजार से अधिक नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 36 लाख के पार 36.13 लाख से अधिक हो गया जबकि 875 कोरोना मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 64,500 से अधिक हो गई।

वायरस के बढ़ते कहर के बीच राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या में भी वृद्धि जारी है और रविवार को फिर से रिकवरी दर में आंशिक सुधार दर्ज किया गया। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक 74,053 नए मामले सामने आने से संक्रमितों का कुल आंकड़ा 36,13,765 तथा मृतकों की संख्या 64,547 हो गई है।

चिंता की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नए संक्रमितों में वृद्धि जारी है जिसके कारण सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार को 14,831 मरीज बढ़ने से सक्रिय मामले बढ़कर 7,80,133 पहुंच गए। इस दौरान 56,023 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त होने वालों का आंकड़ा 27,68,543 पर पहुंच गया।

देश में सक्रिय मामले 21.58 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 76.60 प्रतिशत है जबकि मृतकों की दर 1.78 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर गत दिवस के 76.48 प्रतिशत से सुधरकर रविवार को 76.60 फीसदी पर पहुंच गई। राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 16,408 नए मामले सामने आए।

इसके बाद आंध्र प्रदेश में 10,603, कर्नाटक में 8852, तमिलनाडु में 6495, उत्तर प्रदेश में 6175, पश्चिम बंगाल में 3019, ओडिशा में 3014, केरल में 2154, बिहार में 2078, दिल्ली में 2014, मध्य प्रदेश में 1558, हरियाणा में 1295, गुजरात में 1272 तथा छत्तीसगढ में 1115 नये मामले सामने आए। कोविड-19 महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड 16,867 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,80,081 पहुंच गई।

संबंधित समाचार