इन 5 ठंडे ड्रिंक पीने से चश्मे का नंबर हो जाएगा कम, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर!
गर्मी का मौसम है, ऐसे में प्यास हम लोगों को लगातार लगती है, क्योकि शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग कई ड्रिंग्स का इस्तेमाल भी करते हैं, जिसमें कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और फलों के जूस शामिल होते हैं। ये दोनों ही गर्मी से राहत दिलाने में मदद करते हैं, लेकिन आप जानते ही हैं कि सेहत के लिए कौन सा कितना स्वस्थ है। इसलिए, हमें गर्मियों में फलों और सब्जियों के जूस की सलाह दी जाती है ताकि गर्मी के साथ-साथ इससे हमें कई अन्य फायदे भी मिलें और कोई नुकसान न हो।
बेरीज का जूस
बेरीज के जूस में जैसे स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेरी, ब्लूबेरी और ब्लैकबेरी आदि में आंखों को स्वस्थ रखने वाले गुण पाए जाते हैं। इसमें अधिक मात्रा में विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आंखों से जुड़ी कई समस्याओं दूर करने में मदद करते हैं।
एलोवेरा जूस
एलोवेरा के जूस का सेवन करना आपकी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है, जैसा कि अन्य फलों के जूस के साथ होता है। इसका विशेष लाभ उन लोगों के लिए होता है जिनकी नजरें कमजोर होती हैं। जो लोग कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं।
नारियल पानी
नारियल पानी भी आपकी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह आंखों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है और कमजोर हो रही नजरों को पुनः मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
टमाटर का जूस
टमाटर को गर्मियों के दिनों में सलाद रूप में खाना या उसका जूस पीना आनंददायक होता है और इससे फायदा भी मिलता है। आंखों के लिए टमाटर बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है और इसके सेवन से आंखों की रोशनी में सुधार हो सकती है। टमाटर में खास तत्व जैसे कि ल्यूटिन और जेक्सैंथिन पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
मौसंबी का जूस
आंखों की नजरें जब आपकी कमजोर हैं, तो स्वीट लाइम जूस आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। मौसंबी जूस में विभिन्न प्रकार के विशेष एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो आंखों को हानि से बचाने और नजरों को मजबूत करने में मदद करते हैं।
नोट- यह कंटेंट इंटरनेट द्वारा लिया गया है, अमृत विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे ज्यादा इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- लाइफस्टाइल में आपके हैं ये आदतें तो आज ही करें बदलाव, महिला-पुरुष को होगा बड़ा नुकसान!
