Amethi Encounter : पुलिस और एसओजी टीम पर गौ तस्कर ने की फायरिंग, गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। मोहनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की आधी रात एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम से गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग होने पर गोली लगने से घायल हुए गौ तस्कर को पुलिस ने पकड़ लिया। जवाबी फायरिंग में निरीक्षक भी घायल हो गए। घायल गौतस्कर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं।

गौ तस्करों की ओर से हुई फायरिंग में निरीक्षक श्रीचंद भी घायल हुए है। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के मुताबिक शुक्रवार की देर रात कुछ गौतस्कर चिंगाही नहर पुलिया के पास मौजूद है तथा कुछ लखनऊ से आने वाले है। मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर थाना प्रभारी शिवरतनगंज अमरेंद्र सिंह को भी मौके पर बुलाया गया। 

एसओजी प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रभारी सर्विलांस टीम उमेश मिश्रा अपने-अपने हमराहियों के साथ भी मौजूद थे। मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस की संयुक्त टीम पहुंची। पुलिया पर एक बोरी लिए युवक को देखा गया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। फायरिंग में निरीक्षक श्रीचंद घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में गौतस्कर नौशाद भी घायल हो गया।

15 (33)

घेरा बंदी कर पुलिस ने गौ तस्कर को दबोच लिया और सीएचसी में इलाज कराया। गिरफ्तार गौतस्कर के विरुद्ध थाना जायस में आधा दर्जन से अधिक गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया हैं। वहीं एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर उनके विरुद्ध शिकंजा कसा जा रहा है। 

ये भी पढ़ें - लखनऊ : मामूली विवाद में युवक को कीले लगे पटरे व ईंट से पीट-पीटकर किया लहूलुहान

संबंधित समाचार