Farrukhabad News : बालक को हुई खून की उल्टी, डॉक्टर ने किया मृत घोषित, गांव के युवक ने मार दिया था धक्का
फर्रुखाबाद में बालक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम।
फर्रुखाबाद में बालक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम मच गया। एक जून को साइकिल चलाते समय गांव के युवक ने धक्का मार दिया था।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। साइकिल से गिरने से घायल हुए बालक को 16 दिन बाद खून की उल्टी आई। परिजन उसको आनन फानन में लोहिया अस्पताल लेकर गए। वहां डाक्टर ने बालक ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव मंझा की मडैया निवासी भैयालाल के आठ वर्षीय पुत्र अजीत राजूपत के सीने में शुक्रवार शाम को दर्द हुआ। इसके बाद उसको खून की उल्टी हुई। जिसे देखकर परिजन घवरा गए। वह आनन फानन में बालक को लेकर लोहिया अस्पताल गए। वहां डाक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा भरने के बाद बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता भैया लाल ने बताया कि पांच पुत्रों में अजीत सबसे छोटा था। वह गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता था। एक जून को घर के बाहर वह साइकिल चला रहा था। गांव के एक युवक ने उसको धक्का मार दिया।
इससे साइकिल समेत गिरने से उसके सीने और बांह में चोट आई थी। पुत्र का उपचार कराया, फिर भी उसके सीने में हल्का-हल्का दर्द होता रहता था। शुक्रवार शाम को उसको खून की उल्टी हुई और इसके बाद मौत हो गई। मां कमला, पिता व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
