बागपत में कृषि यंत्र कारोबारी की हत्या, पुलिस का दावा जल्द होगा खुलासा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागपत, अमृत विचार। जिले के थाना खेकड़ा क्षेत्र में एक कृषि यंत्र कारोबारी की कथित रूप से हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

बागपत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्पित विजयवर्गीय ने शनिवार को बताया कि संजीव वर्मा नाम के व्यक्ति ने सुबह पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता रमेश चन्द वर्मा (63) की देर रात किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी । उन्होंने बताया कि यह सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक छानबीन के बाद उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव के पास से खून से सना लोहे का पाइप बरामद किया है। 

एसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा। संजीव वर्मा ने बताया कि खेकड़ा में पाठशाला रोड पर उनके पिता रमेश वर्मा की कृषि यंत्र की फैक्ट्री है जहां शुक्रवार की रात रमेश वर्मा फैक्ट्री में अकेले थे।

ये भी पढ़ें - बहराइच : सड़क हादसों में श्रमिक समेत तीन की मौत, चार घायल

संबंधित समाचार