Kanpur Dehat News : पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, दुर्घटना में दिव्यांग होने से परेशान रहता था मृतक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में दिव्यांग ने फंदा लगाकर दी जान।

कानपुर देहात में दिव्यांग ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। दुर्घटना में दिव्यांग होने से मृतक परेशान रहता था।

कानपुर देहात, अमृत विचार। सरायं गांव में दिव्यांग ने नीम के पेड़ से फंदा लगा लिया। परिजन उसे पुखरायां सीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मूसानगर थाना क्षेत्र के सरायं गांव निवासी छेदीलाल (42) खेती किसानी का कार्य करते थे। मार्ग दुर्घटना में वह एक पैर से दिव्यांग हो गए थे। जिसके कारण कोई काम धंधा नहीं कर पा रहे थे। शनिवार को जब घर के सभी लोग खाना खा रहे थे। तभी छेदीलाल ने छत पर चढ़कर घर के बाहर खड़े नीम के पेड़ में रस्सी का फंदा लगा लिया। ग्रामीणों ने उन्हें पेड़ से लटका हुआ देखकर घर वालों को सूचना दी।

आनन फानन उन्हें उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने छेदीलाल को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहंुचे दरोगा शशिकांत यादव ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। थाना इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार