Mahoba News : डीजे न बजाने पर बाराती और डीजे संचालकों में चली लाठियां, छह लोगों को आई चोटें
महोबा में डीजे न बजाने पर बाराती और डीजे संचालकों में लाठियां चली।
महोबा में डीजे न बजाने पर बाराती और डीजे संचालकों में लाठियां चली। दोनों पक्षों में हुये संघर्ष के चलते छह लोगों को चोटें आई।
महोबा, अमृत विचार। विवाह समारोह के मौके पर डीजे बजाने को लेकर वर पक्ष और डीजे संचालक के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों से जमकर लाठी डण्डे और पथराव हुआ। जिससे कई लोग चुटहिल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी प्रकार से समझा बुझाकर विवाह कराया।
नगर के लोहिया नगर निवासी अशोक वाल्मीकी की बेटी की शुक्रवार को शादी थी। देर रात बारात बंगरा से कुलपहाड पहुंची। जिस कारण डीजे संचालक ने देर रात में डीजे बजाने पर रोक का हवाला देते हुये डीजे बजाने से इनकार कर दिया। इससे बाराती नाराज हो गये और दोनों पक्षों में तूतू मैंमैं के पश्चात विवाद हो गया। विवाद बढने पर एक बाराती ने डीजे संचालक को थप्पड जड दिया।
इससे नाराज डीजे संचालक ने फोन कर अपने मित्रों और परिजनों को बुला लिया। साथ ही घर के पास डिम्बर मर्चेट का बाडा था, जहां से डीजे संचालकों ने लाठी डण्डे उठाकर बारातियों पर हमला कर दिया। जिस पर बारातियों ने भी पथराव कर दिया। बस स्टेण्ड से चन्द्र मीटर दूरी पर दो पक्षों में संघर्ष होने की खबर किसी ने पुलिस को दे दी।
पुलिस फोर्स के साथ सब इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गये। पुलिस को देखकर लोग इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शान्त कराया। इसके बाद शादी की रश्में प्रारम्भ हुई। पुलिस की मौजूदगी में देर रात जय माला व शादी की अन्य रश्में कराकर विवाह सम्पन्न कराया गया। दो पक्षों में चले लाठी डण्डों के दौरान आधा दर्जन लोगों को चोटें आई। दो पक्षों में हुये झगडे से वधु पक्ष भी परेशान रहा।
