दिल्ली में सरेआम दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या, मची सनसनी, CM केजरीवाल ने जताया दुख
नई दिल्ली। आर.के. पुरम थाना क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती इलाके में अज्ञात हमलावरों ने आज दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से सनसनी फैल गई है।
साउथ वेस्ट, दिल्ली के डीसीपी मनोज सी ने कहा कि मृतकों की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29) के रूप में हुई है। हमलावर मुख्य रूप से पीड़िता के भाई के लिए आए थे। प्रथम दृष्टया पैसे के लेन-देन का मामला लग रहा है। IPC की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।
केजरीवाल ने जताया दुख
उन्होंने ट्विट कर कहा कि महिलाओं के परिवारों के साथ हमारी संवेदनायें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जिन लोगों को दिल्ली की क़ानून व्यवस्था सँभालनी है, वो क़ानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय पूरी दिल्ली सरकार पर क़ब्ज़ा करने के षड्यंत्र कर रहे हैं। आज अगर दिल्ली की क़ानून व्यवस्था LG की बजाय “आप” सरकार के अधीन होती तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होती।
ये भी पढ़ें- शिवसेना नेता शिशिर शिंदे ने छोड़ा उद्धव का साथ, 1991 में वानखेड़े की पिच खोदकर हुए थे चर्चित
