अयोध्या : ससुराल में मारपीट और फायरिंग के मामले में जीजा गिरफ्तार, पिस्टल बरामद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने ससुराल में मारपीट व फायरिंग करने के आरोपी भोलानाथ मिश्रा निवासी खदरा पोस्ट मोईया कपूरपुर थाना पूराकलंदर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार भोला के पास से 32 बोर की एक लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन, 12 कारतूस तथा पिस्टल का लाईसेन्स बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान किया है। 

सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 16 जून की रात शिवांशु मिश्र पुत्र स्व सतीश चन्द्र मिश्र निवासी हनुमत नगर नाका कोतवाली नगर ने शिकायत की थी कि शादी के बाद से ही उनके बहनोई भोलानाथ मिश्र उनकी बहन शोभा मिश्रा को आये दिन मारते पीटते और प्रताड़ित करते हैं। जिसके चलते बहन अपने मायके चली आई है। जीजा भोलानाथ ने उसके घर पर आकर गाली गलौज शुरू कर दी। उनको जान से मारने की धमकी दी और अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर इन पर जानलेवा हमला किया। प्रकरण में पुलिस ने मारपीट, दहेज प्रताड़ना और जानलेवा हमले की धारा में नामजद केस दर्ज किया था। विवेचना में जुटी नगर कोतवाली पुलिस ने शिकायतकर्ता के घर हनुमतनगर से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें - बहराइच : मरी माता मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ योग कार्यक्रम, SDM बोले - करो योग रहो निरोग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा